राजस्थान : भौतिक विभाग

राजस्थान : भौतिक विभाग
Q. 1. राजस्थान के सर्वाधिक क्षेत्र पर विस्तृत भौतिक प्रदेश है -
   (1) पूर्वी मैदानी प्रदेश
   (2) उत्तर - पश्चिमी मरूस्थलीय प्रदेश ✔
   (3) दक्षिणी - पूर्वी पठारी प्रदेश
   (4) मध्यवर्ती अरावली पर्वतीय प्रदेश
Q. 2. कर्नल टॉड ने अरावली पर्वतमाला की किस चोटी को 'संतों का शिखर' कहा है ?
   (1) सेर
   (2) जरगा
   (3) अचलगढ़
   (4) गुरूशिखर ✔
Q. 3. कुंभलगढ़ चोटी किस जिले में है ?
   (1) उदयपुर
   (2) सिरोही
   (3) अजमेर
   (4) राजसमंद ✔
Q. 4. हर्ष की पहाड़ियाँ किस जिले में है ?
   (1) उदयपुर
   (2) सीकर ✔
   (3) जालौर
   (4) सिरोही
Q. 5. राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान है -
   (1) माउण्ट आबू ✔
   (2) झालावाड़
   (3) डूंगरपुर
   (4) उदयपुर
Q. 6. राजस्थान के भौतिक प्रदेशों के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों का परीक्षण कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए -
   (i) राज्य के 61.11 प्रतिशत भू-भाग में पश्चिमी रेतीले मैदान का विस्तार है |
   (ii) राज्य के 9.60 प्रतिशत भू-क्षेत्र में अरावली पर्वतीय प्रदेश का विस्तार है |
   (iii) राज्य के 23.03 प्रतिशत भू-क्षेत्र में पूर्वी मैदान का विस्तार है |
   (iv) राज्य के 6.37 प्रतिशत भू-क्षेत्र में दक्षिण - पूर्वी पठारी प्रदेश का विस्तार है |
कूट :-
   (1) (i), (ii) और (iii)
   (2) (i) और (iii) ✔
   (3) (iii) और (iv)
   (4) केवल (i)
Q. 7. पश्चिमी राजस्थान के रेतीले मैदान का कितना प्रतिशत क्षेत्र बालुकास्तूप - मुक्त है ?
   (1) 41.5 ✔
   (2) 18.6
   (3) 61.11
   (4) 14.7
Q. 8. अरावली की निम्नलिखित पर्वत चोटियों को उनकी ऊँचाई के आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए -
   (1) कुम्भलगढ़ - जरगा - रघुनाथगढ़ - अचलगढ़
   (2) अचलगढ़ - कुम्भलगढ़ - रघुनाथगढ़ - जरगा
   (3) रघुनाथगढ़ - कुम्भलगढ़ - अचलगढ़ - जरगा ✔
   (4) जरगा - अचलगढ़ - कुम्भलगढ़ - रघुनाथगढ़
Q. 9. राजस्थान के भौतिक स्वरूपों के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा / कौन-से कथन सत्य हैं ?
कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए |
   (i) हाड़ौती पठार पश्चिमोत्तर में मुख्य सीमा भ्रंश द्वारा सीमांकित है |
   (ii) पश्चिमी रेतीले मैदान का 41.50 प्रतिशत क्षेत्र बालूका स्तूप मुख्य प्रदेश है |
   (iii) संरचनात्मक दृष्टि से राजस्थान के भौतिक स्वरूप भारत के उत्तरी बृहत् मैदान और प्रायद्वीपीय पठार का हिस्सा है |
   (iv) अरावली वर्तमान में अवशिष्ट पर्वतों के रूप में उपलब्ध है |
कूट :
   (1) i, ii और iii
   (2) ii, iii और iv ✔
   (3) i और iii
   (4) केवल iii
Q. 10. राजस्थान में गोडावड़ सर्किट में कौन-कौन से जिले हैं?
   (1) जालोर, सिरोही, चूरू
   (2) पाली, सिरोही, जालोर
   (3) कोटा, झालावाड़, बूँदी
   (4) बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर
Q. 11. यदि अरावली की स्थिति दक्षिण - पश्चिम से उत्तर - पूर्व न होकर दक्षिण - पूर्व से उत्तर - पूर्व होती तो गर्मियों में राजस्थान में क्या होता :
   (1) अधिक गर्मी होगी
   (2) वर्षा नहीं होगी
   (3) अधिक वर्षा होगी
   (4) तीव्र आंधियाँ पश्चिम से चलेंगी
Q. 12. कौन सा जिला आद्र जलवायु प्रदेश के अन्तर्गत नहीं आता?
   (1) भरतपुर
   (2) धौलपुर
   (3) झालावाड़ ✔
   (4) बूँदी
Q. 13. राजस्थान का कितना प्रतिशत भाग उत्तर - पश्चिम में आता है?
   (1) 55%
   (2) 66%
   (3) 52%
   (4) 61%
Q. 14. जिस दिशा में अरावली श्रेणियों की चौड़ाई बढ़ती जाती है, वह है -
   (1) उत्तर - पूर्व से दक्षिण - पश्चिम
   (2) पूर्व से पश्चिम
   (3) दक्षिण - पश्चिम से उत्तर - पूर्व
   (4) पश्चिम से पूर्व
Q. 15. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
   A. अरावली मरुस्थल के पूर्ववर्ती विस्तार को रोकता है |
   B. राजस्थान की सभी नदियों का उद्गम अरावली से है |
   C. राजस्थान में वर्षा का वितरण प्रारूप अरावली से प्रभावित नहीं होता है |
   D. अरावली प्रदेश धात्विक खनिजों में समृद्ध है |
सही उत्तर का चयन नीचे दिये कूट से कीजिये :
कूट
   (1) A, B और C सही हैं |
   (2) B, C और D सही हैं |
   (3) केवल C और D सही हैं |
   (4) केवल A और D सही हैं | ✔
Q. 16. राजस्थान में सर्वाधिक क्षेत्र पर किसका विस्तार है?
   (1) पहाड़ी क्षेत्र का
   (2) मैदानी क्षेत्र का ✔
   (3) पठारी क्षेत्र का
   (4) पर्वतीय क्षेत्र का
Q. 17. गुरूशिखर की ऊँचाई है -
   (1) 938 मीटर
   (2) 1022 मीटर
   (3) 1618 मीटर
   (4) 1722 मीटर ✔
Q. 18. राजस्थान में सम्पूर्ण अरावली पर्वतमाला की समुद्र तल से औसत ऊँचाई है -
   (1) 880 मीटर
   (2) 930 मीटर ✔
   (3) 970 मीटर
   (4) 1040 मीटर
Q. 19. राजस्थान को कितने भौतिक विभागों में विभक्त किया गया है?
   (1) चार ✔
   (2) पाँच
   (3) छह
   (4) सात
Q. 20. गुरूशिखर किस जिले में है?
   (1) सिरोही ✔
   (2) उदयपुर
   (3) झालावाड़
   (4) सीकर
Q. 21. अरावली पर्वत श्रृंखला की कितनी लम्बाई राजस्थान में है?
   (1) 60 प्रतिशत
   (2) 70 प्रतिशत
   (3) 80 प्रतिशत ✔
   (4) 90 प्रतिशत
Q. 22. अरावली पर्वत श्रृंखला किस नदी प्रणाली द्वारा बीच से विभाजित है -
   (1) चम्बल और काली सिन्ध
   (2) लूनी और बनास ✔
   (3) बनास और बेडच
   (4) माही और जाखम
Q. 23. राजस्थान का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर गुरु शिखर है, इसकी ऊँचाई है -
   (1) 1380 मीटर
   (2) 1431 मीटर
   (3) 1597 मीटर
   (4) 1722 मीटर ✔
Q. 24. बाप रन किस जिले में है?
    (1) बाड़मेर
    (2) जोधपुर ✔
    (3) जैसलमेर
    (4) चुरू
Q. 25. भारत के प्रायद्वीपीय पठार का पश्चिमी विस्तार है -
    (1) अरावली पर्वत श्रृंखला
    (2) थार मरुस्थल ✔
    (3) पूर्वी मैदान
    (4) हाड़ौती पठार
Q. 26. अरावली पर्वतमाला के किस भाग में सर्वाधिक अन्तराल है?
    (1) दक्षिणी
    (2) उत्तरी
    (3) मध्यवर्ती ✔
    (4) दक्षिणी-पश्चिमी
Q. 27. राजस्थान की उत्तर से दक्षिण में लम्बाई एवं पूर्व से पश्चिम में चौड़ाई क्रमशः कितनी है?
    (1) 826 किमी, 869 किमी ✔
    (2) 869 किमी, 826 किमी
    (3) 926 किमी, 869 किमी
    (4) 769 किमी, 826 किमी
Q. 28. राजस्थान की राज्यीय सीमा किस राज्य के साथ सर्वाधिक लम्बी है?
    (1) गुजरात
    (2) उत्तरप्रदेश
    (3) महाराष्ट्र
    (4) मध्यप्रदेश ✔
Q. 29. राजस्थान की स्थलीय सीमा की लम्बाई कितनी है?
    (1) 5920 किमी ✔
    (2) 5740 किमी
    (3) 4850 किमी
    (4) 4640 किमी
Q. 30. क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा संभाग कौन-सा है?
    (1) जयपुर
    (2) जोधपुर ✔
    (3) उदयपुर
    (4) बीकानेर

No comments:

Post a Comment