सामान्य बुद्धि ( General Intelligence )

सामान्य बुद्धि ( General Intelligence )
मानसिक योग्यता ( Mental Ability )
1. निम्न समूह में से उस शब्द को छाँटे, जो अन्य से किसी प्रकार से भिन्न है |
  (a)ज्यामिति  (b) बीजगणित  (c) त्रिकोणमिति (d) गणित (e) अंकगणित
   (1) अंकगणित
   (2) गणित ✔
   (3) बीजगणित
   (4) त्रिकोणमिति
2. इनमें बेमेल शब्द क्या है ? बतायें -
   (a) बीरबल (b) अबुल फजल (c) तानसेन (d)फैज अहमद  (e) टोडरमल
   (1) अबुल फजल
   (2) टोडरमल
   (3) बीरबल
   (4) फैज अहमद ✔
3. दी गयी श्रृंखला में आगामी संख्या क्या होगी ?
    3, 28, 4, 65, 5, 126, 6, ---- ?
   (1) 264
   (2) 317
   (3) 217 ✔
   (4) 246
4. दी गयी श्रृंखला में ? के स्थान पर क्या आयेगा ?
    BZA, DYC, FXE,?, JVI
   (1) HAG
   (2) HGJ
   (3) HWG ✔
   (4) HYG
5. A, B, C, D, E और F चचरे भाई हैं |किसी भी दो चचरे भाइयों की उम्र समान नहीं है |परन्तु सभी का जन्म दिवस समान दिनांक को आता है |सबसे छोटा 17 वर्ष उम्र का तथा सबसे बड़ा E 22 वर्ष उम्र का है |F उम्र में B और D के मध्य कहीं है |A, B से बड़ा और C, D से बड़ा है |
    इनमें से कौनसा कथन सम्भव नहीं है ?
   (1) F की उम्र 18 वर्ष है |
   (2) F की उम्र 20 वर्ष है | ✔
   (3) D की उम्र 20 वर्ष है |
   (4) F की उम्र 19 वर्ष है |
6. यदि किसी कूट-भाषा में "PLAYER" को "AELPRY" लिखा जावे तो उसी भाषा में "MANAGER" को -------- लिखा जावेगा ?
   (1) AAGEMNR
   (2) AAEMGNR
   (3) AAEGMRN
   (4) AAEGMNR ✔
7. एक व्यक्ति पूर्व दिशा में 8 कि. मी. चलता है |वहाँ से उत्तर-पश्चिम दिशा में 5 कि. मी. चलता है |वहाँ से फिर 6 कि. मी. दक्षिण दिशा में चलता है |शुरुआत के बिन्दु से उसके अंतिम बिन्दु की दिशा होगी -------?
   (1) दक्षिण-पूर्व ✔
   (2) दक्षिण - पश्चिम
   (3) पश्चिम - उत्तर
   (4) उत्तर - पूर्व
8. यदि किसी भाषा के कूट-संकेतों में ENTRY को 12345 और STEADY को 931785 लिखा जावे तो TENANT शब्द को कूट-संकेतों में कैसे लिखा जावेगा ?
   (1) 316169
   (2) 396243
   (3) 312723 ✔
   (4) 312523
9. छ: व्यक्तियों, पारुल, राजेन्द्र, सतीश, तरुण, विशाल और प्रकाश का जन्म वर्ष की समान तारीख को हुआ परन्तु हर एक अलग-अलग वर्षों में छ: लगातार वर्षों में जन्में |यह भी मालूम है कि ---
   (a) पारुल सतीश से बड़ी है |
   (b) राजेन्द्र तरुण और विशाल दोनों से बड़ा है |
   (c) प्रकाश तरुण से दो वर्ष बड़ा है |
   (d) पारुल या तो वर्ष 1962 या वर्ष 1963 में जन्मी |
   (e) सबसे बड़े सदस्य का जन्म वर्ष 1960 में हुआ |
उक्त सूचना को पढ़ें और निम्नांकित प्रश्नों का उत्तर देवें |
प्रश्न-समूह में सबसे छोटे से शुरू होकर सबसे बड़े तक की सूची में कौनसी सही है ?
   (1) सतीश, पारुल, राजेन्द्र, तरुण, विशाल, प्रकाश
   (2) सतीश, विशाल, पारुल, तरुण, प्रकाश, राजेन्द्र
   (3) सतीश, विशाल, तरुण, प्रकाश, पारुल, राजेन्द्र
   (4) सतीश, विशाल, तरुण, पारुल, प्रकाश, राजेन्द्र ✔
10. यदि '+' का अर्थ भाग देना है ; '÷' का अर्थ गुणा करना है ; '×' का अर्थ घटाना है ; '-' का अर्थ जोड़ना है, तो निम्नलिखित में से कौन सा समीकरण सही है?
   (1) 18 ÷ 6 - 7 + 5 × 2 = 20
   (2) 18 + 6 ÷ 7 × 5 - 2 = 18
   (3) 18 × 6 + 7 ÷ 5 - 2 = 16
   (4) 18 ÷ 6 × 7 + 5 - 2 = 22
11. यदि '-' का अर्थ भाग देना हो ; '+' का अर्थ गुणा करना हो ; '÷' का अर्थ घटाना हो और '×' का अर्थ जोड़ना हो, तो नीचे दिए हुए समीकरणों में से कौन सा सही है ?
   (1) 18 ÷ 3 × 2 + 8 - 6 = 10
   (2) 18 - 3 + 2 × 8 ÷ 6 = 14
   (3) 18 - 3 ÷ 2 × 8 + 6 = 17
   (4) 18 × 3 + 2 ÷ 8 - 6 = 15
12. यदि 324 × 150 = 54,
   251 × 402 = 48 और
   523 × 246 = 120 , तो
   651 × 345 = ?
   (1) 120
   (2) 85
   (3) 144
   (4) 60
13. कुछ समीकरण किसी नियम के अनुसार हल किए गए हैं | इसी के अनुसार अनुत्तरित समीकरण का सही उत्तर बताएं |
 यदि 12 × 7 = 408 और 9 × 8 = 207 तो 13 × 7 = ?
   (1) 190
   (2) 91
   (3) 901
   (4) 109
निम्नलिखित उत्तर संख्याओं में से लुप्त संख्या ढूंढ़िए |
14. 2/3, 4/7, — , 11/21, 16/31
   (1) 6/11
   (2) 5/9
   (3) 9/17
   (4) 7/13
15. 25, 50, 30, 45, 35, 40, ?
   (1) 30
   (2) 35
   (3) 40
   (4) 45
निम्न विकल्पों में से कौनसा विकल्प नीचे दिये हुए शब्दों का सार्थक क्रम दर्शाता है?
16. 1. पुस्तक
      2. लुगदी
      3. लकड़ी का लठ्ठा
      4. वन
      5. कागज
(1) 3, 2, 5, 1, 4
(2) 2, 5, 1, 4, 3
(3) 4, 3, 2, 5, 1
(4) 5, 4, 3, 1, 2
निम्नलिखित शब्दों को शब्दकोष व्यवस्था के अनुसार क्रमबद्ध करें |
17. (1) Epitaxy
      (2) Episode
      (3) Epigene
      (4) Epitome
      (5) Epilogue
(1) 1, 2, 3, 4, 5
(2) 3, 5, 2, 1, 4
(3) 5, 4, 2, 1, 3
(4) 3, 2, 5, 4, 1
दी गई अक्षर श्रृंखला के खाली स्थानों में क्रम से रखने पर अक्षरों का कौनसा एक सेट उसे पूरा करेगा?
18. — s t t — t t — t t s —
   (1) t s s t
   (2) s s t t
   (3) t t s t
   (4) t s t s
19. किसी श्रृंखला के सन्निकट अक्षरों के बीचवाले अक्षर उत्तरोत्तर एक-एक बढ़ते हुए छूटते जाते हैं | उस समूह की पहचान करें जिसमें इस नियम का पालन हुआ है?
   (1) AEIMQU
   (2) EHKNQT
   (3) DINSXC
   (4) FHKOTZ
नीचे दिए गए विकल्पों में से विषम शब्द /अक्षर /संख्या का चयन कीजिए |
20. (1) मिजोरम
      (2) सिक्किम
      (3) कोहिमा
      (4) मणिपुर
21. (1) अमीबा
      (2) बैक्टीरिया
      (3) जर्म्स
      (4) माइक्रोब
22. (1) IJCD
      (2) WYTS
      (3) QRKL
      (4) PQMN
23. (1) 8
      (2) 42
      (3) 49
      (4) 35
24. (1) 81 : 243
      (2) 16 : 64
      (3) 64 : 192
      (4) 25 : 75
नीचे दिए गए विकल्पों में से संबंधित शब्द /अक्षर /संख्या ज्ञात कीजिए |
25. कार्बन : हीरा : : कोरण्डम ( कुरण्ड) : ?
   (1) तामड़ा ( गारनेट)
   (2) लालमणि ( रूबी)
   (3) पुखराज
   (4) मोती
26. धुआँ : प्रदूषण : : युद्ध : ?
   (1) विजय
   (2) शांति
   (3) संधि
   (4) विनाश
27. स्याही : कलम : : रक्त : ?
   (1) दुर्घटना
   (2) चिकित्सक
   (3) शिरा
   (4) दान
28. BOQD : ERTG : : ANPC : ?
   (1) DQSF
   (2) FSHU
   (3) SHFU
   (4) DSQF
29. AFKP : ZUPK : : BGLQ : ?
   (1) YUQM
   (2) XURO
   (3) YXWV
   (4) YTOJ
30. 182 : ? : : 210 : 380
   (1) 342
   (2) 272
   (3) 240
   (4) 156
31. यदि NOIDA को STNIF लिखा जाता है, तो इसी कूट-लिपि में MEERUT कैसे लिखा जायेगा ?
   (1) QIIVYX
   (2) RJJWZV
   (3) RJJWZY
   (4) RIIVYX
32. किसी कूटलिपि में 'FORGET' को 'DPPHCU' लिखा जाता है, तो इस लिपि में 'DOCTOR' कैसे लिखा जायेगा ?
   (1) BPAUMS
   (2) BPAUPS
   (3) EMDRPP
   (4) BPARPP
33. किसी कूट-लिपि में 'DECEMBER' को 'ERMBCEDE' लिखा जाता है, तो उस कूट-लिपि में कौनसा शब्द 'ERMBVENO' के रूप में लिखा जायेगा ?
   (1) SEPTEMBER
   (2) AUGUST
   (3) NOVEMBER
   (4) OCTOBER
34. यदि 'RED' को कूट-संकेतों में '6720' लिखा जाता है, तो 'GREEN' के कूट-संकेत क्या होंगे ?
   (1) 9207716
   (2) 1677199
   (3) 1677209
   (4) 16717209
35. यदि मास की 9 तारीख रविवार के पहले वाले दिन पड़ती हो, तो मास की 1 तारीख किस दिन पड़ेगी ?
   (1) शुक्रवार
   (2) शनिवार
   (3) रविवार
   (4) सोमवार
36. किसी कक्षा की एक पंक्ति में बैठे 9 विद्यार्थियों ने औसत अंक 45 प्राप्त किए | इनमें से एक 35 अंक प्राप्त करने वाला विद्यार्थी एक 48 अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी के साथ अपना स्थान बदल लेता है | अब इस पंक्ति के 9 विद्यार्थियों की औसत अंक संख्या क्या है ?
   (1) 56.4
   (2) 46.4
   (3) 47.6
   (4) 45.6
37. कामू अपने घर से सीधी पश्चिम दिशा में 5 कि. मी. चलकर, दाहिने मुड़ती है और 3 कि. मी. तक चलती है | इसके बाद वह बाएं मुड़कर 2 कि. मी. चलती है | फिर बाएं मुड़कर 3 कि. मी. चलती है | अन्त में वह दाहिने मुड़कर 3 कि. मी. चलती है | अब वह अपने घर से किस दिशा में है ?
   (1) पश्चिम
   (2) उत्तर
   (3) दक्षिण
   (4) पूर्व
38. निम्न कथन के बाद चार अनुमान दिये गये हैं | इनमें से सबसे उचित को चुनिए |
कथन : विश्वविद्यालय की परीक्षा में अधिकांश प्रत्याशी हिन्दी माध्यम से लिखते हैं |
अनुमान :
   (1) इस परीक्षा में बैठनेवाले सभी प्रत्याशी हिन्दी में उत्तर लिखते हैं |
   (2) इस परीक्षा में कोई भी प्रत्याशी अपने उत्तर हिन्दी के अलावा नहीं लिखता |
   (3) इस परीक्षा में अधिकतर हिन्दी माध्यम वाले प्रत्याशी ही बैठते हैं |
   (4) इस परीक्षा के कुछ प्रत्याशी हिन्दी में लिखते हैं |
निम्नलिखित प्रश्नों में एक शब्द देकर उसके आगे 4 अन्य शब्द दिए गए हैं | इनमें से एक दिए गए शब्द के अक्षरों द्वारा नहीं लिखा जा सकता | यह शब्द पहचानें |
39. PROSPECTIVE
   (1) PEPTIC
   (2) PEPPER
   (3) VECTOR
   (4) RESET
40. APPROXIMATELY
   (1) APEX
   (2) APPRISE
   (3) APPROXIMATE
   (4) APRIL
41. अमित पूर्व दिशा में 15 कि. मी. गया, तब वह बाएं मुड़कर 5 कि. मी. चला, फिर बाएं मुड़कर वह 15 कि. मी. चला |तो अमित प्रारम्भिक स्थान से कितनी दूर है ?
   (1) 30 कि. मी.
   (2) 35 कि. मी.
   (3) 15 कि. मी.
   (4) 5 कि. मी.
42. एक घड़ी में 12.30 बजने पर घण्टे की सुई उत्तर दिशा में है तथा मिनट की सुई दक्षिण दिशा में है | 2.45 बजने पर मिनट की सुई किस दिशा में होगी ?
   (1) उत्तर-पश्चिम
   (2) पश्चिम
   (3) दक्षिण-पूर्व
   (4) पूर्व 

No comments:

Post a Comment