RPSC sub inspector competitive exam model paper

General Knowledge and General Science
1. द्वितीय गोल मेज सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया  ?
   (1) अरुणा आसफ अली
   (2) सुचेता कृपलानी
   (3) सरोजिनी नायडू
   (4) कल्पना जोशी
2. किस वंश के शासकों ने ब्राह्मणों तथा बौद्ध - भिक्षुओं को करमुक्त ग्राम देने की प्रथा प्रारम्भ की थी  ?
   (1) सातवाहन
   (2) मौर्य
   (3) गुप्त
   (4) चोल
3. बांडुंग सम्मेलन किसके इतिहास में एक प्रमुख मील का पत्थर था ?
   (1) गुट निरपेक्ष आन्दोलन
   (2) भारत - चीन सम्बन्ध
   (3) संयुक्त राज्य अमेरिका - वियतनाम युद्ध
   (4) एसियान ( ए एस ई ए एन ) के निर्माण में
4. वैदिक गणित का सर्वाधिक महत्वपूर्ण ग्रंथ है -
   (1) सतपथ ब्राह्मण
   (2) अथर्व वेद
   (3) सुल्व सूत्र
   (4) छन्दोग्य उपनिषद
5. महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह का अंतिम लक्ष्य क्या था?
   (1) नमक सत्याग्रह को निरसित करना |
   (2) सरकार की शक्ति को कमजोर करना |
   (3) जन साधारण को आर्थिक मदद देना |
   (4) भारत के लिए पूर्ण स्वराज्य |
6. 23 फरवरी, 1946 को राजसी भारतीय नौ सेना (आर. आई. एन.)  के नाविकों को आत्मसमर्पण के लिए किसने तैयार किया ?
   (1) महात्मा गांधी
   (2) जवाहरलाल नेहरू और मौलाना अबुल कलाम आजाद
   (3) वल्लभभाई पटेल और मोहम्मद अली जिन्ना
   (4) मोरारजी देसाई और जे. बी. कृपलानी
7. 20 सितम्बर, 1932 को यरवदा जेल में महात्मा गांधी ने आमरण अनशन किसके विरुद्ध किया था ?
   (1) सत्याग्रहियों पर ब्रिटिश अत्याचार
   (2) गांधी - इर्विन समझोते का उल्लंघन
   (3) रैमसे मैकडोनाल्ड का सांप्रदायिक अधिनिर्णय
   (4) कलकत्ता के सांप्रदायिक दंगे
8. 1939 में पहली बार गांधीजी ने अपनी नियंत्रित सामूहिक संघर्ष की विशिष्ट विधि का प्रयोग किसी भारतीय रियायत ने किया | उन्होंने इस कार्य के लिए अपने किस घनिष्ठ सहयोगी को सत्याग्रह की बागडोर सौंपी ?
   (1) मैसूर में के. टी. भाष्यम्
   (2) जयपुर में जमनालाल बजाज
   (3) राजकोट में वल्लभभाई पटेल
   (4) धेन्कानाल में नबकृष्ण चौधरी
9. हड़प्पाकाल की एक अत्यंत उन्नत जल प्रबन्धन व्यवस्था निम्न में से किस स्थल की खुदायी से प्राप्त हुई है ?
   (1) लोथल
   (2) धौलावीरा
   (3) आलमगीरपुर
   (4) कालीबंगा
10. मौर्य काल में प्रचलित विनिमय का माध्यम था :
   (1) वराह
   (2) दीनार
   (3) पण
   (4) चूर्णि
11. निम्नोक्त भारतीय राज्यों में से कौन सा लगभग इतना बड़ा है, जितना कि यूरोपीय राष्ट्र ऑस्ट्रिया ?
   (1) केरल
   (2) पश्चिम बंगाल
   (3) उड़ीसा
   (4) कर्नाटक
12. निम्नोक्त जिलों में से कौन सा भारत की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित है ?
   (1) सिरसा
   (2) अनन्तनाग
   (3) करीमगंज
   (4) पुरुलिया
13. प्राचीन तेथीस सागर के निक्षेपों के वलित होने पर क्या बना ?
   (1) हिमालय
   (2) रॉकीज
   (3) एन्डीज
   (4) आल्प्स
14. मिड अटलांटिक रिज का कौन सा भाग चैलेन्जर राइज के नाम से जाना जाता है ?
   (1) उत्तरी भाग
   (2) मध्य भाग
   (3) दक्षिणी भाग
   (4) उत्तरी पश्चिमी भाग
15. विश्व की सबसे लम्बी पर्वतीय श्रृंखला है :
   (1) हिमालय
   (2) रॉकीज
   (3) एंडीज़
   (4) यूराल
16. निम्नलिखित में कौन से एक में वर्षा की न्यूनतम विचलता है ?
   (1) मलाबार तट पर
   (2) कोरोमण्डल तट पर
   (3) कोंकण तट पर
   (4) छत्तीसगढ़ मैदान में
17. निम्न में से कौन सी एक नदी विषुवत रेखा को दो बार पार करती है ?
   (1) श्वेत नील
   (2) कोंगो (जैरे)
   (3) अमेजन
   (4) नाइजर
18. बैंग्युला धारा प्रवाहित होती है :
   (1) अफ्रीका के दक्षिणी पश्चिमी तट के सहारे
   (2) दक्षिणी अमरीका के पूर्वी तट के सहारे
   (3) दक्षिणी अमरीका के दक्षिणी पश्चिमी तट के सहारे
   (4) अफ्रीका के दक्षिणी पूर्वी तट के सहारे
19. निम्नलिखित में से कौन सी एक हम्बोल धारा के नाम से जानी जाती है ?
   (1) केलिफोर्निया धारा
   (2) पेरू धारा
   (3) ब्राजील धारा
   (4) फाकलेण्ड धारा
20. टेलिग्राफ पठार स्थित है :
   (1) उत्तरी अटलांटिक महासागर में
   (2) दक्षिणी अटलांटिक महासागर में
   (3) पूर्वी हिन्द महासागर में
   (4) दक्षिणी प्रशान्त महासागर में
21. निम्नोक्त में से किसकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा नहीं की जाती ?
   (1) राज्यों के राज्यपाल
   (2) उच्च न्यायालयों के मुख्य एवं अन्य न्यायाधीश
   (3) उप-राष्ट्रपति
   (4) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य एवं अन्य न्यायाधीश
22. राष्ट्रपति द्वारा राष्टीय आपात स्थिति की घोषणा किए जाने के बाद किस अवधि तक, उसका अनुमोदन संसद के प्रत्येक सदन द्वारा हो जाना चाहिए ?
   (1) एक माह के भीतर
   (2) दो महिनों के भीतर
   (3) चार महिनों के भीतर
   (4) छ: महिनों के भीतर
23. भारतीय गणतंत्र की यथार्थ संवैधानिक स्थिति, 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू होने के समय क्या थी ?
   (1) एक प्रजातान्त्रिक गणतंत्र
   (2) एक प्रभुतासंपन्न प्रजातान्त्रिक गणतंत्र
   (3) एक प्रभुतासंपन्न धर्मनिरपेक्ष प्रजातान्त्रिक गणतंत्र
   (4) एक प्रभुतासंपन्न धर्मनिरपेक्ष समाजवादी प्रजातान्त्रिक गणतंत्र
24. फेबियनवाद का घनिष्ठ संबंध किससे है ?
   (1) फासिस्टवाद
   (2) वैज्ञानिक समाजवाद
   (3) प्रजातान्त्रिक समाजवाद
   (4) उदारतावाद
25. भारतवर्ष के लिए एक संघीय ढांचे को सर्वप्रथम किसने प्रस्तुत किया ?
   (1) 1909 का अधिनियम
   (2) 1919 का अधिनियम
   (3) 1935 का अधिनियम
   (4) 1947 का अधिनियम
26. उच्च न्यायालय अथवा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किस समादेश (रिट) को जारी करके, किसी प्राधिकारी द्वारा न किया जा रहा कोई कार्य कराने के लिए उसे बाध्य किया जा सकता है ?
   (1) सर्टिओरैरी की रिट (उत्प्रेषण लेख)
   (2) हैबियसकोर्पस की रिट (बन्दी प्रत्यक्षीकरण)
   (3) मैण्डेमस की रिट (परमादेश)
   (4) कुओ वारन्टो की रिट (अधिकार - पृच्छा)
27. संसद के दोनों सदनों में किस धनेतर (नॉनमनी) विधेयक संबंधी असहमति होने पर -
   (1) विधेयक रद्द हो जायेगा |
   (2) राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से उस बिल को कानून बनाया जा सकता है |
   (3) राष्ट्रपति बिल पर विचार करने हेतु दोनों सदनों की संयुक्त बैठक बुला सकते हैं |
   (4) राष्ट्रपति दोनों सदनों से पुनर्विचार के लिए कह सकते हैं |
28. उद्देशिका में शामिल 'स्वतंत्रता' में शामिल नहीं है -
   (1) विचार की स्वतंत्रता
   (2) विश्वास की स्वतंत्रता
   (3) उपासना की स्वतंत्रता
   (4) आजीविका की स्वतंत्रता
29. संविधान के अनुसार, भारत है :
   (1) फेडरल राज्य
   (2) राज्यों का संघ
   (3) राज्यों का परिसंघ
   (4) राज्यों का कॉमनवेल्थ
30. किस संविधान - संशोधन द्वारा सम्पत्ति के अधिकार को मूल अधिकार के रूप में हटा दिया गया है ?
   (1) 25वाँ
   (2) 42वाँ
   (3) 44वाँ
   (4) 52वाँ
31. भारतवर्ष की सबसे बड़ी सिंचाई नहर का नाम है -
   (1) यमुना नहर
   (2) सरहिन्द नहर
   (3) इन्दिरा गांधी नहर
   (4) ऊपरी बड़ी दोआब नहर
32. प्रचालन अधिशेष कहाँ उत्पन्न होता है  ?
   (1) सरकारी क्षेत्रक (सेक्टर) में
   (2) निजी उपभोग हेतु उत्पादन में
   (3) निर्वाह खेती में
   (4) उद्यम क्षेत्रक में
33. सर्वाधिक महत्वपूर्ण गैर-प्रशुल्क (नान-टैरिफ) व्यापार अवरोध (बैरियर) हैं -
   (1) नियतांश (कोटा)
   (2) स्वास्थ्य विनिमय
   (3) प्रदूषण मानक
   (4) नामपत्रण एवं डिब्बाबंदी विनिमय
34. भारत में फसलों के कुल क्षेत्र में से अधिकतम किसकी खेती के लिए प्रयोग में आता है ?
   (1) गेहूँ
   (2) चावल
   (3) गन्ना
   (4) कपास
35. निवेश किसके बराबर होता है ?
   (1) सभी प्रकार की वस्तु - परक पूंजी परिसंपत्तियों का सकल योग
   (2) सभी पूंजी परिसंपत्तियों में से टूट-फूट घटाने के बाद उनका सकल योग
   (3) संयंत्रों, यंत्रों और उपस्कर का स्टॉक
   (4) उपरोक्त में से कोई नहीं
36. तारापोर समिति की अनुशंसा थी कि पूंजी लेखे को परिवर्तनीय बनाने के पूर्व तीन वर्ष के लिए स्फीति की दर को घटाने की सीमा होनी चाहिए -
   (1) 3 - 5%
   (2) 0 - 3%
   (3) 4 - 6%
   (4) 5 - 7%
37. भारत में राष्टीय आय का अनुमान लगाता है :
   (1) केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन
   (2) योजना आयोग
   (3) राष्टीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण
   (4) भारत सरकार का वित्त मंत्रालय
38. देश के सकल घरेलू उत्पाद में सर्वाधिक योगदान निम्न में से किसका है ?
   (1) कृषि सहित प्राथमिक क्षेत्र
   (2) उद्योग सहित द्वितीयक क्षेत्र
   (3) सेवा क्षेत्र
   (4) प्राथमिक व द्वितीयक क्षेत्र मिलकर संयुक्त रूप से
39. योजना आयोग द्वारा वर्ष 2004-05 के लिये गरीबी की रेखा से नीचे जीवन व्यतीत करने वाली जनसंख्या के प्रतिशत का अनुमान लगाया गया है -
   (1) 36.5
   (2) 30.0
   (3) 27.5
   (4) 25.0
40. भारत में 2001-2011 के दशक में जनसंख्या की वृद्धि दर थी -
   (1) 17.64
   (2) 21.5
   (3) 19.64
   (4) 23.64
41. एक संहत चक्रिका (कॉम्पैक्ट डिस्क - सी. डी.) दत्त सामग्री भंडारण की कौन सी प्रणाली है ?
   (1) चुम्बकीय
   (2) प्रकाशीय
   (3) विद्युतीय
   (4) विद्युत-यांत्रिकी
42. किसी द्रव के पृष्ठ - तनाव (सरफेस टेन्शन) का कारण है -
   (1) अणुओं के मध्य आसंजनशील बल (एढेसिव फोर्स)
   (2) अणुओं के मध्य संसंजक बल (कोहिसिव फोर्स)
   (3) अणुओं के मध्य कर्षण बल (ग्रेवीटेशनल फोर्स)
   (4) अणुओं के मध्य विद्युत बल (इलेक्ट्रीकल फोर्स)
43. एक गोलाकार तश्तरी, एक घन और एक गोला सभी एक ही पदार्थ के बने हुए हैं और उनका द्रव्यमान भी एक समान है, उन्हें 300° से. तक गरम करके एक कमरे में छोड़ दिया गया |इनमें से सबसे धीमी गति से कौनसा ठण्डा होगा ?
   (1) गोलाकार तश्तरी
   (2) घन
   (3) गोला
   (4) सब एक बराबर गति से ठण्डे होंगे
44. हमें जीवन देनेवाली आक्सीजन कहाँ से आती है ?
   (1) कार्बन डाई - आक्साइड
   (2) भूमि से अवशोषित कार्बोनेट
   (3) धातुओं के आक्साइड
   (4)जल
45. रिसर्पिन का प्रयोग करते हैं -
   (1) उच्च रक्तचाप को कम करने में |
   (2) कम रक्तचाप को बढ़ाने में |
   (3) दर्द कम करने में |
   (4) आर्थराइटिस की चिकित्सा में |
46. 'एलिसा' परीक्षण द्वारा किसका निदान करते हैं ?
   (1) 'पोलियो-वाइरस' का |
   (2) 'एड्स' के प्रतिरक्षियों का |
   (3) यक्षमा (टी. बी.) के कीटाणुओं का |
   (4) कैन्सर का |
47. बहुत अधिक पकाना और खाद्य तेलों का बारबार प्रयोग क्यों अत्यधिक अवांछनीय है ?
   (1) तेल के वाष्प से आन्तरिक प्रदूषण हो सकता है |
   (2) कैन्सरजनी पदार्थ जैसे बेन्जपाइरीन पैदा होते हैं |
   (3) भोजन का पोषकतत्व कम हो जाता है |
   (4) तेल की हानि और बर्बादी होती है |
48. कच्चे फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए कौन सी गैस प्रयोग में आती है ?
   (1) एथीलीन
   (2) एसेटीलीन
   (3) ईथेन
   (4) मीथेन
49. आप्टिक फाइबर का प्रयोग कहाँ होता है ?
   (1) कैट-स्कैन में
   (2) एक्स-रे फोटो में
   (3) अल्ट्रासाउंड स्कैन में
   (4) एन्डोस्कोपी में
50. सामान्य उर्वरकों में जिन तीन तत्वों की सबसे अधिक आवश्यकता होती है, वे हैं -
   (1) सल्फर, फास्फोरस व सोडियम
   (2) नाइट्रोजन, पोटाशियम व फास्फोरस
   (3) फास्फोरस, सोडियम व नाइट्रोजन
   (4) कैल्शियम, फास्फोरस व पोटाशियम
51. ओबरा किस लिए प्रसिद्ध है ?
   (1) एक तेलशोधक
   (2) एक एल्यूमीनियम संयंत्र
   (3) एक पक्षी अभयारण्य
   (4) एक उष्मीय शक्ति केन्द्र
52. नाबार्ड (NABARD) का प्रमुख कार्य क्या है ?
   (1) राज्य सहकारी बैंकों को मियादी ऋण देना |
   (2) राज्य सरकारों को शेयर-पूंजी अंशदान करना |
   (3) पुनर्वित्तीय संस्था के रूप में काम करना |
   (4) उपरोक्त सभी |
53. किसी कूट-लिपि में 'DECEMBER' को 'ERMBCEDE' लिखा जाता है, तो उस कूट-लिपि में कौनसा शब्द 'ERMBVENO' के रूप में लिखा जायेगा ?
   (1) SEPTEMBER
   (2) AUGUST
   (3) NOVEMBER
   (4) OCTOBER
54. यदि 'RED' को कूट-संकेतों में '6720' लिखा जाता है, तो 'GREEN' के कूट-संकेत क्या होंगे ?
   (1) 9207716
   (2) 1677199
   (3) 1677209
   (4) 16717209
55. यदि मास की 9 तारीख रविवार के पहले वाले दिन पड़ती हो, तो मास की 1 तारीख किस दिन पड़ेगी ?
   (1) शुक्रवार
   (2) शनिवार
   (3) रविवार
   (4) सोमवार
56. किसी कक्षा की एक पंक्ति में बैठे 9 विद्यार्थियों ने औसत अंक 45 प्राप्त किए | इनमें से एक 35 अंक प्राप्त करने वाला विद्यार्थी एक 48 अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी के साथ अपना स्थान बदल लेता है | अब इस पंक्ति के 9 विद्यार्थियों की औसत अंक संख्या क्या है ?
   (1) 56.4
   (2) 46.4
   (3) 47.6
   (4) 45.6
57. कामू अपने घर से सीधी पश्चिम दिशा में 5 कि. मी. चलकर, दाहिने मुड़ती है और 3 कि. मी. तक चलती है | इसके बाद वह बाएं मुड़कर 2 कि. मी. चलती है | फिर बाएं मुड़कर 3 कि. मी. चलती है | अन्त में वह दाहिने मुड़कर 3 कि. मी. चलती है | अब वह अपने घर से किस दिशा में है ?
   (1) पश्चिम
   (2) उत्तर
   (3) दक्षिण
   (4) पूर्व
58. निम्न कथन के बाद चार अनुमान दिये गये हैं | इनमें से सबसे उचित को चुनिए |
कथन : विश्वविद्यालय की परीक्षा में अधिकांश प्रत्याशी हिन्दी माध्यम से लिखते हैं |
अनुमान :
   (1) इस परीक्षा में बैठनेवाले सभी प्रत्याशी हिन्दी में उत्तर लिखते हैं |
   (2) इस परीक्षा में कोई भी प्रत्याशी अपने उत्तर हिन्दी के अलावा नहीं लिखता |
   (3) इस परीक्षा में अधिकतर हिन्दी माध्यम वाले प्रत्याशी ही बैठते हैं |
   (4) इस परीक्षा के कुछ प्रत्याशी हिन्दी में लिखते हैं |
निम्नलिखित प्रश्नों में एक शब्द देकर उसके आगे 4 अन्य शब्द दिए गए हैं | इनमें से एक दिए गए शब्द के अक्षरों द्वारा नहीं लिखा जा सकता | यह शब्द पहचानें |
59. PROSPECTIVE
   (1) PEPTIC
   (2) PEPPER
   (3) VECTOR
   (4) RESET
60. APPROXIMATELY
   (1) APEX
   (2) APPRISE
   (3) APPROXIMATE
   (4) APRIL
61. अमित पूर्व दिशा में 15 कि. मी. गया, तब वह बाएं मुड़कर 5 कि. मी. चला, फिर बाएं मुड़कर वह 15 कि. मी. चला |तो अमित प्रारम्भिक स्थान से कितनी दूर है ?
   (1) 30 कि. मी.
   (2) 35 कि. मी.
   (3) 15 कि. मी.
   (4) 5 कि. मी.
62. एक घड़ी में 12.30 बजने पर घण्टे की सुई उत्तर दिशा में है तथा मिनट की सुई दक्षिण दिशा में है | 2.45 बजने पर मिनट की सुई किस दिशा में होगी ?
   (1) उत्तर-पश्चिम
   (2) पश्चिम
   (3) दक्षिण-पूर्व
   (4) पूर्व
63. पश्चिमी राजस्थान की मिट्टी अम्लीय और क्षारीय तत्वों से संसिक्त कैसे हो जाती है ?
   (1) मिट्टी के अपक्षालन ( leaching) से
   (2) जल के प्रवाह (flow of water) से
   (3) मिट्टी की ऊपरी सतह से नीचे की ओर जल रिसाव (water percolation) से
   (4) मिट्टी की निचली सतह से ऊपर की ओर कोशिकाओं द्वारा जल रिसाव (capillary action of water through cells) से ✔
64. पुस्तक 'वीर विनोद' किसके द्वारा लिखी गई थी ?
   (1) श्यामल दास ✔
   (2) गौरी शंकर ओझा
   (3) सूर्यमल मिश्रण
   (4) केशरी सिंह बारहठ
65. 'मेसोलिथिक' शब्द का वास्तविक शाब्दिक का अर्थ है -
   (1) निम्न पुरापाषाण काल
   (2) मध्य पाषाणकालीन युग ✔
   (3) मध्य पुरापाषाण कालीन युग
   (4) उच्च पुरापाषाण काल
66. निम्नलिखित में से कहाँ के शासकों द्वारा रावल तथा महारावल की उपाधियां ग्रहण की गई थी -
   (1) डूंगरपुर ✔
   (2) बीकानेर
   (3) कोटा
   (4) जोधपुर
67. कोटा राज्य का संस्थापक निम्न में से कौन था ?
   (1) राव रतन
   (2) राव मुकन्द सिंह
   (3) ज़ालिम सिंह
   (4) राव माधो सिंह ✔
68. निम्नलिखित में से किस मुगल सम्राट ने सवाई जयसिंह को "राज राजेश्वर" की उपाधि से विभूषित किया था?
   (1) मुहम्मद शाह ✔
   (2) शाहजहाँ
   (3) औरंगजेब
   (4) बहादुर शाह
69. निम्नलिखित जोड़ों में कौन सा सही मेल नहीं है -
   (1) राणा प्रताप - सिसोदिया
   (2) जसवंत सिंह - राठौर
   (3) राजा मानसिंह - हाड़ा ✔
   (4) महाराणा हम्मीर - गुहिल
70. यहाँ कुछ युद्धों की सूची दी गई है जो मध्यकालीन राजस्थान में लड़े गये थे -
   (i) तराइन - प्रथम युद्ध
   (ii) खानवा
   (iii) समेल
   (iv) भटवाड़ा
उनका कालक्रम निम्नानुसार है -
   (1) i, ii, iii, iv ✔
   (2) iv, iii, ii, i
   (3) iii, ii, i, iv
   (4) i, iii, ii, iv
71.  निम्नलिखित स्थानों के आगे उनसे संबंधित किले/दुर्गों के नामों कौनसा युग्म सही है -
   (1) बीकानेर - सोनारगढ़
   (2) जोधपुर - जूनागढ़
   (3) जैसलमेर - मेहरानगढ़
   (4) शेरगढ़ - कोषवर्धन ✔
72. 'सन्त पाबूजी' शिष्य मुख्यतः हैं -
   (1) जाट
   (2) गुर्जर
   (3) छीपा
   (4) रेबारी ✔
73. राणा कुम्भा को निम्नांकित वाद्ययंत्रों में किस में दक्षता हासिल थी?
   (1) वीणा ✔
   (2) सितार
   (3) सारंगी
   (4) गीटार
74. कोटा चित्रकारी शैली की विषयवस्तु मुख्यतः है -
   (1) उत्सव दृश्य
   (2) शिकार के दृश्य ✔
   (3) हाथियों की लड़ाइयों के दृश्य
   (4) दरबारी दृश्य
75. सूची प्रथम एवं सूची द्वितीय को मिलाइये एवं नीचे दिए गए कोड के आधार पर सही उत्तर का चयन कीजिये -
          सूची - प्रथम.                               सूची - द्वितीय
   (a)  शेख हमीदुद्दीन मिट्ठे महाबली.       (i) जयपुर
   (b) मौलाना जियाऊद्दीन.                    (ii) गागरौन
   (c) शेख नजमुद्दीन.                            (iii) खाटू
   (d)शेख बाबा इस्हाक.                         (iv) फतेहपुर
कोड
   (1) ii, i, iv, iii ✔
   (2) iii, ii, i, iv
   (3) i, ii, iii, iv
   (4) iv, iii, ii, i
76. निम्नलिखित में से कौन जलदुर्ग का उत्तम उदाहरण है?
   (1) अचलगढ़
   (2) गागरौन ✔
   (3) शाहबाद
   (4) कोटा
77. क्षेत्रफल के अवरोही क्रम में राजस्थान में वन प्रकार की कौन-सी क्रमावली सही है?
   (1) उपोष्ण कटिबन्धीय सदाहरित - मिश्रित पर्णपाती - शुष्क पर्णपाती - उष्ण कटिबन्धीय कांटेदार
   (2) उष्णकटिबंधीय कांटेदार - उपोष्ण कटिबन्धीय सदाहरित - मिश्रित पर्णपाती - शुष्क पर्णपाती
   (3) शुष्क पर्णपाती - मिश्रित पर्णपाती - उष्णकटिबंधीय कांटेदार - उपोष्ण कटिबन्धीय सदाहरित ✔
   (4) मिश्रित पर्णपाती - शुष्क पर्णपाती - उष्णकटिबंधीय कांटेदार - उपोष्ण कटिबन्धीय सदाहरित
78. राजस्थान में निम्नलिखित में से किन वन्यजीव पारिस्थितिक - स्थलों पर वर्तमान में जैव विविधता एवं जीनपूल संरक्षण का कार्य प्रगति पर है  ?
   (1) नाहरगढ़, सज्जनगढ़, सरिस्का, माउण्ट आबू ✔
   (2) केवलादेव घना, जयसमन्द झील, मुकन्दर्रा पहाड़ी, रणथम्भौर
   (3) सीतामाता, कुंभलगढ़, कैलादेवी, केवलादेव घना
   (4) बूंदी, ताल छापर, फुलवारी - की - नाल, बन्धबरेठा
79. राजस्थान के वे जिले जिनमें खस नाम की सुगन्धित घास प्रचुरता से उगती है -
   (1) भरतपुर, टोंक, सवाई माधोपुर ✔
   (2) झालावाड़, बूँदी, कोटा
   (3) करौली, अलवर, धौलपुर
   (4) भीलवाड़ा, अजमेर, चित्तौड़गढ़
80. राजस्थान में फ्ल्यूरोसिस की समस्या से पीड़ित 'कूबड़पट्टी' क्षेत्र कहाँ स्थित है ?
   (1) टोंक - दौसा
   (2) बांसवाड़ा - डूंगरपुर
   (3) नागौर - अजमेर ✔
   (4) भरतपुर - अलवर
81. राजस्थान में मरुस्थलीकरण का मूल कारण क्या है ?
   (1) भूमिगत जल की लवणता
   (2) वर्षा की न्यूनता ✔
   (3) अनियंत्रित खनन
   (4) जलवायु परिवर्तन
82. सूची - I सूची - II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए -
             सूची - I.                             सूची - II
           (राजस्थान के क्षेत्र)                 (पशु नस्लें)
   (i) उत्तरी - पश्चिमी राजस्थान.          (a) राठी
   (ii) दक्षिणी - पश्चिमी राजस्थान.       (b) कांकरेज
   (iii) पश्चिमी राजस्थान.                   (c) थारपारकर
   (iv) दक्षिण - पूर्व मध्यवर्ती राजस्थान (d) गिर
कूट
   (1) (i) a.   (ii) b.  (iii) c.   (iv) d  ✔
   (2) (i) a.   (ii) b.  (iii) d.   (iv) c
   (3) (i) b.   (ii) c.  (iii) d.    (iv) a
   (4) (i) c.   (ii) b.  (iii) a.    (iv) d
83. राजस्थान से गुजरने वाले निम्नलिखित राष्ट्रीय राजमार्गों में से कौन-सा राष्ट्रीय राजमार्ग राजस्थान भू-भाग में सर्वाधिक लम्बा है ?
   (1) राष्ट्रीय राजमार्ग 15 ✔
   (2) राष्ट्रीय राजमार्ग 8
   (3) राष्ट्रीय राजमार्ग 11
   (4) राष्ट्रीय राजमार्ग 12
84. राजस्थान में अमेरिकन कपास का उत्पादन किन जिलों में होता है ?
   (1) बांसवाड़ा, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर ✔
   (2) कोटा, बूँदी, बाराँ
   (3) झालावाड़, अजमेर, सिरोही
   (4) राजसमन्द, उदयपुर, चित्तौड़गढ़
85. वे खनिज जिन में राजस्थान का देश में एकाधिपत्य है -
   (1) जेस्पार, तामड़ा, पन्ना, बुलेस्टोनाइट ✔
   (2) तामड़ा, बुलेस्टोनाइट, ग्रेनाइट, संगमरमर
   (3) जेस्पार, तामड़ा, संगमरमर, सीसा-जस्ता
   (4) जेस्पार, तामड़ा, फेल्सपार, जिप्सम
86. राजस्थान की वह प्रथम सिंचाई परियोजना जिसमें जल संरक्षण हेतु फव्वारा सिंचाई पद्दति को अपनाया गया है -
   (1) भीखाभाई सागवाड़ा नहर परियोजना
   (2) नर्मदा नहर परियोजना ✔
   (3) यमुना जल सिंचाई परियोजना
   (4) सिद्धमुख नोहर परियोजना
87. राजस्थान में प्रति 100 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल पर सड़कों की लम्बाई कितनी है ?
   (1) 56 किलोमीटर ✔
   (2) 60 किलोमीटर
   (3) 50 किलोमीटर
   (4) 72 किलोमीटर
88. राजस्थान का खनिज उत्पादन में योगदान के सम्बन्ध निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है ?
   (1) राजस्थान भारत का 96 प्रतिशत फ्लोराइट उत्पन्न करता है
   (2) राजस्थान भारत का 75 प्रतिशत रॉक फॉस्फेट उत्पन्न करता है
   (3) राजस्थान भारत का 90 प्रतिशत जेस्पार उत्पन्न करता है ✔
   (4) राजस्थान भारत का शत-प्रतिशत बुलेस्टोनाइट उत्पन्न करता है
89.  क्षेत्रफल में राजस्थान का जैसलमेर जिला धौलपुर जिले से कितना बड़ा है ?
   (1) 12.66 गुणा ✔
   (2) 11.22 गुणा
   (3) 15.22 गुणा
   (4) 16.66 गुणा
90. अरावली की निम्नलिखित पर्वत - चोटियों को उनकी ऊँचाई के अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए -
   (1) कुम्भलगढ़, अचलगढ़, जरगा, रघुनाथगढ़
   (2) जरगा, अचलगढ़, कुम्भलगढ़, रघुनाथगढ़ ✔
   (3) जरगा, रघुनाथगढ़, कुम्भलगढ़, अचलगढ़
   (4) अचलगढ़, रघुनाथगढ़, जरगा, कुम्भलगढ़
91. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म राजस्थान के अक्षांशीय - देशान्तरीय विस्तार को सही रूप से दर्शाता है ?
           अक्षांशीय विस्तार.                    देशान्तरीय विस्तार
   (1) 23°3' से 30°12' उत्तर.- 69°30' से 78°17' पूर्व ✔
   (2) 23°3' से 30°11' उत्तर.  -   70°45' से 79°17' पूर्व
   (3) 23°3' से 30°11' उत्तर.  -   69°31' से 78°17' पूर्व
   (4) 23°3' से 30°12' उत्तर.   -  70°46' से 77°17' पूर्व
92. संरचनात्मक दृष्टि से राजस्थान के भौतिक स्वरूप भारत के निम्नलिखित में से किन उच्चावच प्रदेशों का हिस्सा हैं ?
   (1) प्रायद्वीपीय पठार, उत्तरी पर्वतीय प्रदेश
   (2) उत्तरी पर्वतीय प्रदेश, उत्तरी वृहत मैदान
   (3) उत्तरी वृहत मैदान, प्रायद्वीपीय पठार ✔
   (4) तटीय मैदान, प्रायद्वीपीय पठार
93. निम्नलिखित में से कौनसा पठार अरावली पर्वत से सम्बद्ध नहीं है -
   (1) लासड़िया पठार
   (2) बघेलखण्ड पठार ✔
   (3) उड़िया पठार
   (4) भोराट पठार
94. वह नदी जो राजस्थान में दक्षिण से प्रवेश करने के उपरांत पश्चिम की ओर बहती हुई पुनः दक्षिण की ओर मुड़ जाती है -
   (1) काली सिन्ध
   (2) चम्बल
   (3) लूनी
   (4) माही ✔
95. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित है ?
   (1) माही बजाज सागर परियोजना - राजस्थान, मध्यप्रदेश
   (2) व्यास परियोजना - राजस्थान, हरियाणा ✔
   (3) चम्बल परियोजना - राजस्थान, उत्तरप्रदेश
   (4) नर्मदा परियोजना - राजस्थान, उत्तरप्रदेश
96. बिजराल की पहाड़ियों से निकलने वाली खारी नदी निम्नलिखित में से किस अपवाह तन्त्र का भाग है ?
   (1) आन्तरिक अपवाह
   (2) बंगाल की खाड़ी ✔
   (3) अरब सागरीय
   (4) अनिश्चित अपवाह
97. कोपेन द्वारा प्रस्तुत जलवायु प्रदेशों में से राजस्थान में कौन-सा सुमेलित नहीं है ?
   (1) Cwg - राजस्थान का उत्तरी भाग ✔
   (2) BShw - अर्ध-शुष्क मरुस्थल
   (3) BWhw - शुष्क मरुस्थल
   (4) Aw -  राजस्थान का दक्षिणी भाग
98. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
   (1) श्रीगंगानगर - हनुमानगढ़ - भूरी बलुई मिट्टी ✔
   (2) उदयपुर - चित्तौड़गढ़ - लाल-काली मिट्टी
   (3) कोटा - झालावाड़ - काली मिट्टी
   (4) अलवर - जयपुर - दोमट मिट्टी
99. पश्चिमी राजस्थान में न्यून वर्षा के लिए उत्तरदायी मूल अंशदायी कारण क्या है ?
   (1) अरावली पर्वत श्रेणी की दिक्स्थिति
   (2) वृष्टि छाया प्रदेश में क्षेत्र की अवस्थिति
   (3) अति उष्ण स्थल-खण्ड पर दक्षिण-पूर्वी आर्द्रतावाही हवाओं का आकस्मिक प्रवेश ✔
   (4) भारतीय मानसून का प्रक्रियातंत्र
100. इन्दिरा गांधी नहर के पूर्ण होने पर राजस्थान के कितने क्षेत्र में इसके द्वारा सिंचाई का लाभ प्राप्त हो सकेगा?
   (1) 11.63 लाख हेक्टेयर
   (2) 19.65 लाख हेक्टेयर ✔
   (3) 15.17 लाख हेक्टेयर
   (4) 17.41 लाख हेक्टेयर

No comments:

Post a Comment