Current Affair

 1.  हाल ही में किस विमान कंपनी के इंजनों में गड़बड़ी पाए जाने के कारण डीजीसीए द्वारा इसके विमानों की उड़ान पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया?
a.    लुफ्थांसा एयरलाइन्स
b.    इंडिगो
c.    एयर एशिया
d.    इंडियन एयरलाइन्स


2.  हाल ही में किस देश के जासूस की नर्व एजेंट से हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में है?
a.    ब्रिटेन
b.    फ्रांस
c.    स्वीडन
d.    ब्राज़ील


3.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों द्वारा हाल ही में किस स्थान पर उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी सौर उर्जा परियोजना का उद्घाटन किया गया? 
a.    लखनऊ
b.    वाराणसी
c.    मेरठ
d.    मिर्ज़ापुर


4. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट (SIPRI) द्वारा जारी रिपोर्ट में किस देश को विश्व का सबसे बड़ा हथियार आयातक बताया गया?
a.    पाकिस्तान
b.    चीन
c.    भारत
d.    इज़राइल


5. हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा गठित महानदी जल विवाद न्या याधिकरण का अध्यक्ष किसे बनाया गया है?
a.    न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर
b.    न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे एस वाडेकर
c.    न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजीत सरकार
d.    न्यायाधीश न्यायमूर्ति दिजॉय बेनर्जी


6. हाल ही में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? 
a.    अमित त्रिवेदी
b.    भास्कर चौबे
c.    विवेक कौशिक
d.    स्वतंत्र कुमार
7. किस राज्य सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद नासिक से पैदल चलकर मुंबई पहुंचे करीब 35,000 प्रदर्शनकारी किसानों ने आंदोलन वापस लेने की घोषणा की है?
a. महाराष्ट्र सरकार
b. कर्नाटक सरकार
c. पंजाब सरकार
d. बिहार सरकार


8. निम्न में से किस देश ने आईटीबी - बर्लिन में 'सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शक पुरस्कार' जीता है?
a. रूस
b. इराक
c. भारत
d. पाकिस्तान


9. हाल ही में यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग रैंकिंग में दूसरा स्थान पाने वाली एशियन चैंपियन कौन हैं?
a. साक्षी मलिक
b. नवजोत कौर
c. बजरंग पुनिया
d. इनमे से कोई भी नहीं


10. आईसीसी ने बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 मैच में धीमी गति से ओवर फेंकने को लेकर श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांडीमल को कितने मैचों के लिए बैन कर दिया है?
a. 2
b. 3
c. 4
d. 5


11. हाल ही में किस देश ने सटीक निशाना साधने वाली किन्ज़ाल हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है जिसकी स्पीड ध्वनि की गति से 10 गुना अधिक है?
a. भारत
b. नेपाल
c. रूस
d. चीन


12. मेक्सिको में आयोजित हुए शूटिंग विश्व कप में कितने पदक जीतकर भारत अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) के किसी टूर्नामेंट की पदकतालिका में पहली बार शीर्ष पर रहा?
a. 9
b. 8
c. 10
d. 15



उत्तर:
1. b. इंडिगो
विवरण: विमानन नियामक डीजीसीए ने इंजनों में गड़बड़ी पाए जाने के कारण इंडिगो और गो एयर को 11 ए 320 नियो विमानों की उड़ानों पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने का आदेश दिया.   

2. a. ब्रिटेन
विवरण: पूर्व रूसी जासूस सर्गेई स्क्रिपल और उनकी बेटी को ज़हर देने के मामले में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे ने सांसदों से कहा है कि जिस प्रकार का नर्व एजेंट हमले में इस्तेमाल किया गया था वो सैन्य-ग्रेड का और रूस द्वारा निर्मित था.

3 . d. मिर्ज़ापुर
विवरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों द्वारा उत्तर प्रदेश स्थित मिर्जापुर में प्रदेश के सबसे बड़े सोलर पॉवर प्लांट का लोकार्पण किया गया.

4. c. भारत
विवरण: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट के अनुसार भारत विश्व का सबसे बड़ा हथियार और रक्षा उपकरण आयात करने वाला देश है.

5. a. न्या‍याधीश न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर
विवरण: महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण के अध्यक्ष के रूप में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर कार्यभार संभालेंगे.

6. b. भास्कर चौबे
विवरण: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में भास्कर चौबे को नियुक्त किया गया है.

7. a. महाराष्ट्र सरकार
विवरण: महाराष्ट्र सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद नासिक से पैदल चलकर मुंबई पहुंचे करीब 35,000 प्रदर्शनकारी किसानों ने आंदोलन वापस लेने की घोषणा की है.

8. c. भारत
विवरण: भारत ने आईटीबी-बर्लिन में इसके अंतिम दिन 'सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शक पुरस्कार' जीता है. 

9. b. नवजोत कौर
विवरण: एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता नवजोत कौर कुश्ती की ताजा विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि भारत के 5 पहलवान अपने-अपने भार वर्गों में शीर्ष 5 में शामिल हैं.

10. a. 2
विवरण: आईसीसी ने बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 मैच में धीमी गति से ओवर फेंकने को लेकर श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांडीमल को 2 मैचों के लिए बैन कर दिया है.

11. c. रूस
विवरण: रूस ने सटीक निशाना साधने वाली किन्ज़ाल हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है जिसकी स्पीड ध्वनि की गति से 10 गुना अधिक है.

12. a. 9
विवरण: मेक्सिको में आयोजित हुए शूटिंग विश्व कप में 9 पदक जीतकर भारत अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) के किसी टूर्नामेंट की पदकतालिका में पहली बार शीर्ष पर रहा.

No comments:

Post a Comment